गोपालगंज में वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से 5 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद किया गया है। मौके से 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट का है। जब
.

गिरफ्तार सभी आरोपी।
इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूर पीछा करके उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद हुआ।
चालक की पहचान हरियाणा के हांसी गांव निवासी जयशंकर, हिसार के अशोक, मोतिहारी के अमौरिया टोला निवासी सहनी कृष्णा कुमार और शिवहर के रेवासी गांव निवासी संतोष के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आगरा मंडी से मछली को बिहार लाया गया था। बरामद मछली को मत्स्य विभाग के पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति में विनष्ट किया गया है। इसकी कीमत दो लाख रुपए बताई गई।