5 ministers will be repeated, Paswan won the fight between two Yadavs, know the complete list | हेमंत कैबिनेट में कौन-कौन?: 5 मंत्री होंगे रिपीट, दो यादवों की लड़ाई में पासवान ने मारी बाजी, जानिए पूरी लिस्ट – Ranchi News

11 मंत्रियों के साथ 28 नवंबर को हेमंत सोरेन लेंगे सीएम पद की शपथ।

झारखंड की सत्ता में INDIA ब्लॉक की शानदार जीत के साथ वापसी हुई है। 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में JMM नेता हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 11 मंत्री भी शपथ लेंगे।

.

INDIA ने नए मंत्रिमंडल के लिए 5:1 का फार्मूला तय किया है। यानी 5 विधायक पर एक मंत्री। इस तरह JMM से 6, कांग्रेस से 4 और RJD से एक मंत्री शपथ लेंगे।

इसमें से भास्कर को 7 नाम की जानकारी मिली हैं, जिनका मंत्री बनना लगभग तय है। इसमें JMM कोटे से रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, मथुरा महतो, हफीजुल हसन, कांग्रेस कोटे से रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी और RJD कोटे से देवघर विधायक सुरेश पासवान के नाम शामिल हैं।

वहीं, बाकी बचे 4 नामों में JMM से लुईस मरांडी और भवनाथपुर से जीते अनंत प्रताप देव का नाम सबसे आगे है। लुईस को मंत्री बनाकर हेमंत एक साथ महिला, आदिवासी, क्रिश्चन और संथाल को साधेंगे। वहीं, मिथिलेश ठाकुर की हार के बाद फारवर्ड कोटे से अनंत प्रताप देव की किस्मत खुल सकती है।

जबकि, कांग्रेस अपने कोटे से दीपिका पांडे सिंह या प्रदीप यादव में से किसी एक को मंत्री बना सकती है। इसके अलावा फारवर्ड कोटे से अनूप सिंह का नाम आगे चल रहा है।

नई सरकार में इनका मंत्री बनना लगभग तय

VRS लेकर पॉलिटिक्स में आए उरांव

लोहरदगा से चुनाव जीते कांग्रेस के रामेश्वर उरांव का मंत्री बनना लगभग तय है। 2004 में उरांव पुलिस सर्विस से VRS लेकर पॉलिटिक्स में आए थे। कांग्रेस के टिकट पर लोहरदगा लोकसभा सीट से जीते। केंद्र में मंत्री भी रहे। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें BJP के सुदर्शन भगत ने हरा दिया। 2019 में उरांव विधानसभा चुनाव जीत गए। उन्हें हेमंत सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया। इस बार उनका मुकाबला फिर सुदर्शन भगत से है।

सीता सोरेन पर दिया विवादित बयान, दोबारा मंत्री बनना तय

जामताड़ा से चुनाव जीते कांग्रेस के डॉ. इरफान अंसारी अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। चुनाव के बीच उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सीता सोरेन को लेकर विवादित बयान दे दिया। इस पर भाजपा आक्रामक रहीं कांग्रेस के अल्पसंख्यक कोटे से इनका दोबारा मंत्री बनना लगभाग तय है।

इन दो चेहरों से कोल्हान को साधेंगे हेमंत

कोल्हान में चंपाई की भरपाई के लिए रामदास को हेमंत ने किया आगे

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को कोल्हान टाइगर कहा जाता था। कोल्हान एरिया में JMM का चेहरा था। 30 अगस्त को पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए, तब हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को आगे किया। मंत्री बनाया। इस बार भी इनका मंत्री बनना तय है।

झारखंड आंदोलन की उपज हैं दीपक बिरुआ, दोबारा बन सकते हैं मंत्री

दीपक बिरुआ झारखंड आंदोलन की उपज है। आंदोलन के दौरान 1998 में इनका सम्पर्क चाईबासा के टाटा कॉलेज छात्र युनियन के सचिव धनश्याम दरबारा हो गया। इसके बाद वह आंदोलन से जुड़ गए। दोबारा इनकी हेमंत सरकार में एंट्री होना तय है।

महतो वोट बैंक साधने के लिए मथुरा महतो पर हेमंत लगाएंगे दांव

हेमंत सोरेन महतो (कुर्मी) वोट बैंक को साधने टुंडी विधायक मथुरा महतो की लॉटरी लग सकती है। वो एक बार फिर मंत्री बन सकते हैं। मथुरा शिबू सोरेन के समय से राजनीति कर रहे हैं। वह पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

बिना विधायक रहते पहली बार मंत्री बने थे हफीजुल, इस बार भी मिलेगा मौका

मधुपुर से चुनाव जीते हफीजुल दोबारा मंत्री बन सकते हैं। पिता हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद पहली बार वह बिना विधायक रहते ही मंत्री बने थे। बाद में उपचुनाव में जीतकर विधायक बने। वह JMM के अल्पसंख्यक चेहरा हैं।

राजद कोटे से सुरेश पासवान की खुल सकती है किस्मत, दो यादवों की लड़ाई में संजय पीछे

राजद को मंत्रिमंडल में एक मंत्री पद मिलेगा। इसमें देवघर से विधायक सुरेश पासवान का मंत्री बनना लगभग तय है। उनके नाम से पहले गोड्डा से जीते संजय यादव का नाम आगे चल रहा था, लेकिन हुसैनाबाद से जीते संजय प्रसाद यादव नाराज ना हो जाए इसलिए उनका पत्ता कट गया। खबर है कि विवाद से बचने के लिए राजद ने मंत्रिमंडल के एससी कोटे को अपने लिए ले लिया।

भाजपा से नहीं मिला टिकट तो JMM में आईं

वोटिंग से पहले तक लुईस मरांडी भाजपा की नेता थीं। दुमका से चुनाव लड़ना चाहती थी। टिकट नहीं मिला तो 21 अक्टूबर को JMM में शामिल हो गईं। हेमंत सोरेन ने उन्हें जामा विधानसभा सीट से टिकट दिया और जीत गईं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *