5 Indian Sailors Released by iran Departed For India | ईरान ने पांच भारतीयों को छोड़ा: MCS एरीज जहाज पर मौजूद थे, भारत की एक महिला पहले ही लौट आई थी


8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ईरान के रेवाेल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडो UAE से रवाना हुए जहाज पर हेलिकॉप्टर से उतरे थे। - Dainik Bhaskar

ईरान के रेवाेल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडो UAE से रवाना हुए जहाज पर हेलिकॉप्टर से उतरे थे।

ईरान ने पुर्तगाली झंडे वाले कंटेनर जहाज MCS एरीज से पांच भारतीय को रिहा कर दिया है। गुरुवार 9 अप्रैल को ईरान में मौजूद भारत के दूतावास ने इस बात की जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने कहा है कि पांचों लोग भारत के रवाना हो गए हैं। हम बंदर अब्बास स्थित दूतावास और भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ ईरानी अधिकारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते है।

इससे पहले 17 भारती क्रू सदस्यों में से एकमात्र महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को 18 अप्रैल को रिहा कर दिया गया था। वह उसी दिन भारत वापस आ गई। जहां केरल के कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने उसका स्वागत किया। पांच और भारतीय क्रू सदस्यों की रिहाई के बाद अब जहाज पर 11 और भारतीय बचे हैं।

तस्वीर 'MSC एरीज' जहाज की है। इस पर भारत के 17 लोग सवार थे, इसे ईरान ले जाया गया था।

तस्वीर ‘MSC एरीज’ जहाज की है। इस पर भारत के 17 लोग सवार थे, इसे ईरान ले जाया गया था।

दरअसल, इजराइल पर हमले से पहले ईरान ने भारत आ रहे पुर्तगाल के झंडे वाले एक जहाज को ओमान की खाड़ी में होर्मुज पास से जब्त किया था। इसकी जानकारी 13 अप्रैल को दी गई थी। इस पर 25 क्रू मेंबर मौजूद थे जिनमें 17 भारतीय और दो पाकिस्तानी थे। 16 भारतीय अब भी शिप पर है। शिप इजराइली अरबपति का था और भारत आ रहा था।

भारत ने अब तक क्या किया?
भारत के विदेश मंत्रालय ने जोसेफ की रिहाई पर कहा था कि भारत सरकार शिप पर मौजूद बाकी 16 भारतीयों के संपर्क में हैं। क्रू के सारे सदस्य स्वस्थ हैं और भारत में अपने परिवारों के साथ संपर्क में भी हैं। इन लोगों की घर वापसी के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है।

डिप्लोमेटिक चैनल्स के जरिए भारत का विदेश मंत्रालय लगातार ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है। जहाज पर फंसे बचे हुए भारतीयों को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले 14 अप्रैल को विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया था कि इस मामले को लेकर उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री से बात की है। उन्होंने कहा था कि भारतीय अधिकारियों को जल्द क्रू में शामिल भारतीय नागरिकों से मिलने की इजाजत दी जाएगी।

शिप UAE से रवाना होकर भारत आ रहा था
13 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक इजराइली अरबपति के जहाज MCS एरीज को ईरान की सेना ने कब्जे में ले लिया था। ईरान के रेवाल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडो UAE से रवाना हुए जहाज पर हेलिकॉप्टर से उतरे थे। ईरान ने आरोप लगाया था कि शिप बिना इजाजत उनके इलाके से गुजर रहा था। यह शिप लंदन बेस्ड जोडिएक मैरीटाइम कंपनी का बताया गया है। इसमें इजराइली अरबपति की भी हिस्सेदारी है।

होर्मुज पास से गुजरता है दुनिया का 20% तेल ईरान ने जिस होर्मुज पास से भारत आ रहे जहाज पर कब्जा किया है वहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है। ईरानी सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने 2023 में दावा किया था कि ईरान ने होर्मुज पास में कई सौ बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें तैनात की हैं। जो एक के बाद एक लगातार कई टारगेट पर हमला कर सकती हैं।

न सिर्फ ईरान बल्कि अमेरिका ने भी तेजी से इस इलाके में सैनिकों और हथियारों की तैनाती की थी। अमेरिका ने अपना A-10 थंडरबोल्ट 2 वॉरप्लेन, F-16 और F-35 फाइटर जेट तैनात किए हैं। इसके अलावा अमेरिका के कई युद्धपोत भी इस इलाके में मौजूद हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *