40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शनिवार, 4 मई को मेष राशि के लोग अपने टारगेट पर ध्यान दें। सिंह राशि के लोगों को गलतफहमियां दूर करनी होंगी। कुंभ राशि के लोग विवाद भूलकर रिश्ते सुधारें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – KING OF WANDS
अपने टारगेट पर ध्यान दें। नकारात्मक विचारों को दूर करने की आवश्यकता है। व्यर्थ बातों से ध्यान हटाकर केवल तय किए गए लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। आपकी इच्छा शक्ति जितनी मजबूत होगी, उतनी आसानी से बातों को आगे बढ़ाना संभव हो सकता है। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण है उनके साथ समझौता न करें।
करियर : लोगों से मिल रही प्रशंसा की वजह से काम में डेडीकेशन बना रहेगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए आपके प्रयत्न करने होंगे।
हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
वृषभ – EIGHT OF WANDS
अपनी योजना पर टिके रहना आपके लिए जरूरी है। लोगों के सुझाव किस हद तक स्वीकार करना है, ये निर्णय आपका होना चाहिए। स्वभाव में बढ़ रही सकारात्मकता से आपकी सोच में बदलाव आएगा। आसपास के लोगों के साथ का व्यवहार बदलेगा। पुरानी बातों की वजह से तनाव हो सकता है। तनाव छोड़कर भविष्य संबंधी बातों पर ध्यान देना होगा।
करियर : करियर में यदि आप बदलाव करना चाहते हैं तो नए काम की पूरी जानकारी प्राप्त करनी होगी।
लव : अपनी गलतियों को समझना होगा।
हेल्थ : शारीरिक समस्या बढ़ने की संभावना है। यदि सेहत में बदलाव आता है तो तुरंत उपचार लें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 4
मिथुन – EIGHT OF SWORDS
नकारात्मक विचारों से खुद को बाहर निकालें। सही बातों का चुनाव करें। परिस्थिति आपके लिए जटिल बन रही है, लेकिन आप अपने विचारों के कारण इसे और जटिल बना रहे हैं। लोगों से मिलने वाली मदद किस हद तक स्वीकार करना है, ये समझना जरूरी होगा। जब तक आप अपने निर्णय खुद नहीं लेंगे, तब तक परिस्थिति में बदलाव नहीं आएगा।
करियर : करियर से जुड़ी बातों को महत्व देना होगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय में बदलाव करना होगा।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 3
कर्क – TWO OF SWORDS
अपना तनाव किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करना होगा, तभी विचारों को सुलझाना संभव हो सकता है। कुछ बातों पर नियंत्रण नहीं है, इस कारण थोड़ी निराशा रहेगी। आपको प्रयत्न जारी रखने होंगे। व्यक्तिगत जीवन में जल्दी ही बड़ा बदलाव आएगा। आपके निर्णय की वजह से परिवार का कोई व्यक्ति नाराज हो सकता है। फिलहाल आपको अपनी बातों पर ही ध्यान देना होगा।
करियर : आपके करियर में जल्दी ही बड़ा लाभ होगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी समस्या सुलझने में वक्त लगेगा।
हेल्थ : आंखों से संबंधित दिक्कतें न बढें, इस बात का ध्यान रखें।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
सिंह – ACE OF SWORDS
नए काम की शुरुआत करने से पहले काम संबंधी रिस्क पर भी विचार करें। मित्रों के साथ बातचीत होती रहेगी। एक-दूसरे के लिए गलतफहमी दूर करना जरूरी होगा। किसी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय सौम्यता बनाए रखें। स्वभाव में बढ़ रही कठोरता के कारण विवाद हो सकता है।
करियर : आपका काम आपके लिए महत्वपूर्ण है और इस बात में समझौता न करें।
लव : पार्टनर के साथ चर्चा करके समस्या का समाधान मिल सकता है।
हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ होगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 7
कन्या – FOUR OF PENTACLES
परिस्थिति को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। कई बातें आपकी मर्जी के अनुसार होंगी। थोड़ा संयम बनाए रखें। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय व्यक्तिगत चर्चा न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। मानसिक रूप से कमजोर महसूस होगा। आप किसी बात का खुद पर दबाव न बनाएं।
करियर : करियर संबंधी नाराजगी जल्दी ही दूर होगी।
लव : विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए आप पूरी तरह से तैयार हैं। अपेक्षा के अनुसार आपको विवाह संबंधी प्रपोजल भी मिलेगा।
हेल्थ : खानपान पर सही तरीके से ध्यान देने की जरूरत है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
तुला – TEN OF WANDS
आपके प्रयत्नों को और बढ़ाने की जरूरत है। हर एक काम में आ रही रुकावटों के कारण तनाव होगा। दिन की शुरुआत में आपको सफलता मिलेगी। इस वजह से कामों को सुलझाने का जज्बा बना रहेगा। लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं।
करियर : मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण समय है, तय किया हुआ टारगेट हासिल करना संभव होगा।
लव : वैवाहिक जीवन सुख-शांति भरा रहेगा।
हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से सेहत बिगड़ने की संभावना है।
हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 6
वृश्चिक – QUEEN OF SWORDS
काम करते समय अपना मन शांत रखें और सोच-विचार करें। इसके लिए कुछ देर एकांत में रहने की भी जरूरत है। मर्जी के अनुसार वर्तमान में बदलाव करना संभव है, लेकिन बार-बार पुरानी बातों के बारे में विचार करने से आप खुद को ही निराश बना रहे हैं। पुरानी बातों को भूलकर नई ऊर्जा के साथ प्रयत्न करें।
करियर : महिलाओं को योग्य अवसर प्राप्त होंगे।
लव : पार्टनर से मिल रही मदद स्वीकार जरूर करें।
हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है। डॉक्टर से तुरंत उपचार लेना होगा।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 9
धनु – PAGE OF CUPS
लोगों का व्यवहार आपके कैसा है, ये समझना आपके लिए संभव हो सकता है। इस कारण संगत में बदलाव कर पाएंगे। बड़ा खर्च हो सकता है। पैसों का सही उपयोग करें। पुराने निवेश को तोड़कर नई खरीदारी न करें। ये आपके लिए नुकसान का कारण हो सकता है।
करियर : कला से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलेंगे।
लव : रिलेशनशिप के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी।
हेल्थ : पैर दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 2
मकर – SEVEN OF PENTACLES
लोगों की आलोचनाओं की वजह से अपने लिए विश्वास कम होगा। अटका पैसों पाने के लिए अपेक्षा से कई गुना ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति से उधार लेने या देने से बचना होगा। पैसों से जुड़ी समस्या अचानक दूर हो सकती है।
करियर : अपने काम को नए तरीके से पेश करने की कोशिश करें, इस के जरिए नए क्लाइंट के साथ जुड़ना आपके लिए संभव होगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी परेशानी दूर होने से सकारात्मकता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ के संबंध गहरे बनेंगे।
हेल्थ : शरीर में खून की कमी हो सकती है। सेहत पर ध्यान देते रहें।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
कुंभ – TWO OF CUPS
पुराने झगड़े छोड़कर फिर से रिश्तों में संतुलन लाना होगा। संवाद कौशल से अनेक बातों को सुलझाना आपके लिए संभव होगा। परिवार के लोगों की समस्याओं को समझें। अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करें। आज आपको अपने से अधिक करीबी लोगों की जरूरतों पर ध्यान देना होगा।
करियर : सरकारी काम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लव : पार्टनर से कमिटमेंट मिलेगा।
हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 5
मीन – THREE OF SWORDS
नकारात्मक लोगों की संगत से बचें। लोगों की बातों की वजह से डर बना रहेगा। जो आपके लिए रुकावट का कारण बन सकता है। अधिकतर काम सरलता से आगे बढ़ेंगे। डर का सामना करते हुए प्रयत्न जारी रखने की जरूरत है।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को लेन-देन करते समय सतर्कता रखनी होगी।
लव : पार्टनर से फिलहाल कोई अपेक्षा न रखें।
हेल्थ : कोलेस्ट्रॉल की जांच करवानी होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1