4 Feb Tarot Rashifal | Mesh Kanya Rashi Career Horoscope | Dhanu Rashi Wealth Prediction | मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष और कन्या राशि के लिए तरक्की वाला दिन रहेगा, धनु राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

4 फरवरी, मंगलवार को मेष राशि वालों के लिए उन्नति वाला दिन रहेगा। निवेश में फायदा मिल सकता है। सिंह राशि के लोग नई नौकरी शुरू करना चाहते हैं तो इस लिहाज से अच्छा दिन रहेगा।

कन्या राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि के लोगों की नौकरी और बिजनेस में किसी अनुभवी की सलाह मददगार रहेगी। धनु राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है और मानसिक तनाव दूर होगा। मकर राशि वालों का आत्म विश्वास बढ़ेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (वन ऑफ पेंटाकल्स)

समृद्धि और उन्नति का समय है। आपको इस समय का लाभ उठाना होगा। अपने आस-पास के लोगों से सावधान रहें। बहुत अच्छा दिन रहेगा। सभी काम आसानी से बनेंगे। समाज में आपको विशेष स्थान मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। पूजा-पाठ, हवन आदि में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।

करियर: आपके करियर की शुरुआत अच्छी हो सकती है। सभी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। कुछ निवेश पर विचार करना फायदेमंद हो सकता है। आप अपने कौशल को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण का हिस्सा बनेंगे। प्रेम: प्यार में ख़ुशनुमा माहौल होगा। नए कदम उठाने पर विचार बन सकता है। अपने संबंध को एक मजबूत आधार पर स्थापित करें। नए वादे के साथ मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य: अधिक कार्य भार से बचने की जरूरत होगी। मानसिक शांति बनाए रखें। योग का अभ्यास करें। जोड़ों का दर्द हो सकता है। आराम करें और खुद की देखभाल करें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2

वृष (नाइन ऑफ कप्स)

किसी अधूरे काम को लेकर चिंता में डूबे रहेंगे। मानसिक रूप से बैचैनी और असंतुष्टि रहेगी। पारिवारिक बंधनों में मजबूती आएगी। मित्रों का प्रोत्साहन और सहयोग रहेगा। विविध काम एक ही समय में पूर्ण करेंगे। सामाजिक स्तर पर विस्तार होगा। किसी बड़ी हस्ती से मुलाकात होगी। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। युवाओं को सम्पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है। प्रयासरत रहें। किसी की चुगली न करें।

करियर: आपके काम को रिवॉर्ड मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सीनियर से तारीफ मिलेगी। ख्वाहिश अधूरी रह जाएगी। आपकी स्थिति मजबूत होगी । प्रेम: प्रेम संबंधों में तालमेल होगा। किसी के साथ नए रिश्ते में हैं, तो संतुष्टि मिलेगी। पुराने रिश्तों में भी प्यार और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल हैं तो किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य: आपका मानसिक स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। खुद को मानसिक रूप से संतुलित और शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें। शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है । भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

मिथुन (फोर ऑफ पेंटेकल्स)

अपने विचारों और संसाधनों में ज्यादा कंजूस हो सकते हैं। दिमाग शांत करने की कोशिश करें। भविष्य की चिंताओं पर फालतू समय न गवाएं। घरेलू मामलों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। कुछ हद तक आपकी सलाह मान ली जाएगी। निराशा से दूर रहें। उचित समय पर परिस्थितियां अति उत्तम हो जाएंगी। काम में फोकस करना कठिन होगा। अध्यात्म का सहारा लें। वित्तीय समस्याएं समाप्त होगी। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। शहर के बाहर की यात्रा का योग है। नए लोगों के साथ संवाद और उत्तम चर्चा होगी। आत्मविश्वास प्रबल होगा।

करियर: किसी स्थिति को लेकर असुरक्षा का एहसास हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय में हिचकिचाहट हो सकती है। अपने प्रयासों में स्थिरता और समर्पण दिखाएंगे। नया कदम उठाने से पहले अच्छी योजना बनाना महत्वपूर्ण होगा। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता रहेगी। भावनाओं को साझा करने में संकोच न करें। आप सिंगल हैं, तो पुराने रिश्तों की यादें ताजा हो सकती हैं। प्यार में नई शुरुआत करना आसान नहीं होगा, इसलिए खुद को तैयार करें। स्वास्थ्य: थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। चिंता और मानसिक दबाव से निपटने के लिए ध्यान और मानसिक शांति की जरूरत होगी। शारीरिक रूप से थकान या सिरदर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क (जस्टिस)

दिन की शुरुआत सुस्ती और थकान से होगी। आलस्य हावी रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा, लेकिन दोपहर तक जोश और गति दोनों आ जाएगी। जिससे तेजी से सभी काम पूरे कर लेंगे। कागजी कामों में पूरे दिन बिजी रहेंगे। कुछ बाधाएं आपको निराश कर सकती हैं। आप जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं, उनमें आपको निष्पक्ष निर्णय करने की जरूरत होगी। सभी परिस्थितियों में संतुलन रखने की कोशिश करनी चाहिए।

करियर: अपने कामों का सही मूल्यांकन करें। बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए सटीक योजना और काम करने की क्षमता का टेस्ट हो सकता है। निष्पक्षता और ईमानदारी से काम करें। इससे आपके किए गए फैसले सही दिशा में रहेंगे। प्रेम: प्रेम में पारदर्शिता रखनी होगी। आप सिंगल हैं, तो किसी विशेष व्यक्ति के साथ सच्ची और ईमानदार बातचीत करने का समय है। प्यार और रिश्ते में ईमानदारी और समझ की बड़ी भूमिका होगी। अपनी भावनाओं को बिना दबाए सही तरीके से व्यक्त करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में संतुलन रखना जरूरी होगा। मानसिक तनाव के कारण आप शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं। शरीर में हल्की कमजोरी या दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग: पिस्ता ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह (ऐट ऑफ वांड्स)

आज का दिन तेजी से बदलाव और नई शुरुआत का है। आपको इस समय गति और सक्रियता से काम करना होगा। अवसर आपके सामने आ सकते हैं। यह दिन तेजी से बदलती परिस्थितियों का दिन है। जहां आपको अपने निर्णय जल्दी और सही समय पर लेने होंगे। अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहें। हालात का सही आंकलन करते हुए आगे बढ़ें। संचार और योजनाओं में स्पष्टता बनाए रखें। आप असमंजस से बच सकेंगे।

करियर: करियर में नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए समय बहुत उपयुक्त है। तेज निर्णय लेने की क्षमता आपको प्रतिस्पर्धियों से आगे बढ़ने का अवसर देगी। कार्यस्थल पर अपने विचार और प्रस्तावों को सही तरीके से और जल्दी व्यक्त करने की आवश्यकता होगी। प्रेम: इस समय नए संबंधों को समय देने से अधिक मजबूती मिल सकती है। अपने साथी के साथ भावनाओं को साझा करें, ताकि आप एक-दूसरे के करीब आ सकें। आत्मविश्वास के साथ प्रेम में पहल करें। स्वास्थ्य: शारीरिक स्थिति का सही आंकलन करना होगा। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं, इसलिए थोड़ी देर के लिए आराम करने और खुद को रीचार्ज करने की जरूरत होगी। भाग्यशाली रंग: मैरून, भाग्यशाली अंक: 4

कन्या (टेन ऑफ पेंटाकल्स)

किसी काम में मन नहीं लगेगा। दोपहर तक जोश और गति दोनों आ जाएगी। जिससे तेजी से सभी काम पूरे कर लेंगे। परिवार, रिश्ते और संपत्ति में नई ताकत और समर्थन मिलेगा। मेहनत का असर आपके जीवन के हर पहलू पर नजर आएगा। आपने जो प्रयास किए हैं, उनका परिणाम सामने आ सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। आप एक मजबूत भविष्य की ओर बढ़ेंगे। समझने की कोशिश करें कि आपको किस क्षेत्र में अधिक फोकस करना है। इससे आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।

करियर: अपने पेशेवर जीवन में उन्नति के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो अब उसे प्राप्त करने का समय आ गया है। आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है। अपने काम में निरंतरता और गुणवत्ता बनाए रखें। यह आपको महत्वपूर्ण अवसर दिला सकता है। प्रेम: किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपके जीवन में प्यार लेकर आएगा। अपने दिल की सुनें और रिश्ते में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आप अपने रिश्ते में विश्वास और सच्चाई बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य: शारीरिक स्थिति को लेकर सजग रहना होगा। मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। ध्यान और शांति के अभ्यास से मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलेगी। पूरे दिन की व्यस्तता में थोड़ी देर खुद के लिए निकालें। भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 1

तुला (क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स)

जो समस्याएं आपको पहले जटिल लगती थीं, अब उन्हें आप आसानी से सुलझा सकते हैं। आपके आस-पास के लोग आपकी सलाह और मार्गदर्शन की सराहना करेंगे। इस समय अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास को पूरी तरह से अपनाएं। किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहें। बिजनेस या इन्वेस्टमेंट में नुकसान हो सकता है। स्वाभाव में शांति लाएं और व्यर्थ के विवादों से बचें। गृह निर्माण कार्य पर पैसा खर्च करेंगे। पैसे की अधिक आवश्यकता के चलते लोन लेंगे। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनेंगे ।

करियर: आज कार्यक्षेत्र में आपके फैसले सटीक और प्रभावी होंगे। आपने कोई बड़ा निर्णय लेने में संकोच किया है, तो अब वह सही समय है। अधिकारियों के सामने आपके विचार और योजनाओं की तारीफ होगी। किसी भी व्यवसायिक चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे। प्रेम: प्रेम संबंधों में, कम्युनिकेशन की आवश्यकता होगी। दोनों के बीच समझ और संतुलन रखना जरूरी है। नए रिश्ते को शुरू करने का समय नहीं है। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। रिश्ते में शांति रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: थोड़ी सी शारीरिक गतिविधि और सही आहार से आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। आप किसी दर्द या परेशानी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लें। स्वास्थ्य के पुराने मुद्दे को हल करने के लिए कदम उठाएं। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक (हाइराफेंट)

दिन उत्तम रहेगा। किसी विशेष महिला के सहयोग से सफलता प्राप्त हो सकती है। आत्म शक्ति में बढ़ोतरी होगी। जमीन जायदाद के कार्य में समय बीतेगा। किसी पुराने विवाद का अंत होगा। नई सोच को लेकर आगे बढ़ें। खर्च आ सकते हैं। शांति और सुख की अनुभूति रहेगी। किसी महिला द्वारा आपको धन लाभ होगा। ससुराल से संबंधों में मधुरता आएगी। जीवन के उद्देश्य समझने और सही रास्ते पर चलने के लिए तैयार हैं। पुराने ज्ञान को अपनाने से आपकी सोच और कार्य में सुधार हो सकता है। किसी परंपरा या प्रणाली को समझने का यह सही वक्त है।

करियर: अपनी पेशेवर स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी गुरु या सीनियर से मार्गदर्शन ले सकते हैं। आप किसी उच्च पद या नई जिम्मेदारी के लिए विचार कर रहे हैं, तो अपनी तैयारी और योजनाओं को व्यवस्थित करना फायदेमंद रहेगा। दूसरों के अनुभवों से सीखकर आप बेहतर निर्णय ले सकते हैं। प्रेम: प्रेम संबंधों में आपको अपने साथी के साथ गहरे और गंभीर संवाद की आवश्यकता हो सकती है। आप दोनों के बीच विश्वास और समझ को मजबूत करने के लिए पुराने मुद्दों पर विचार करें। समझदारी से रिश्ते में सुधार होगा। आप बेहतर तालमेल स्थापित करेंगे। स्वास्थ्य: मानसिक शांति और शारीरिक मजबूती पर ध्यान देना जरूरी है। आप तनाव या चिंता से जूझ रहे हैं, तो ध्यान और प्राचीन योग विधियों की मदद ले सकते हैं। लंबे समय से किसी शारीरिक दर्द या समस्या से परेशान हैं तो विशेषज्ञ से परामर्श लें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

धनु (फोर ऑफ स्वॉर्ड्स)

सामजिक स्तर पर यश और कीर्ति बढ़ेगी। विशेष कार्य संपन्न करेंगे। रुके धन की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव दूर होगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जिससे बहुत आनंदित होंगे। भाई-बहनों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। संतान की तरफ से मुश्किल आ सकती है। भरोसा रखना बेहद जरूरी है। तभी कुछ हासिल कर पाएंगे।

करियर: कोई प्रोजेक्ट रुका है, तो उसे स्थगित करने या उसके बारे में सोचने के लिए समय निकालें। टीम के साथ अच्छे संबंध रखना और अपने कामों को प्राथमिकता देना फायदेमंद रहेगा। प्रेम: आपके रिश्तों में ब्रेक की जरूरत हो सकती है। यह समय साथी से थोड़े समय के लिए दूरी बनाने का है। आप दोनों अपने विचारों और भावनाओं पर ध्यान दे सकेंगे। आप सिंगल हैं, तो अपने भीतर की शांति और आत्म-सम्मान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य: सिरदर्द, नींद की कमी या मानसिक थकान हो सकती है। इसे हल्के में न लें। तुरंत आराम करें। भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, भाग्यशाली अंक: 3

मकर (किंग ऑफ स्वॉर्ड्स)

किसी योजना के मुख्य सूत्रधार बनेंगे। विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके इंतजार को उचित न्याय मिलेगा। सफलता के नए मुकाम हासिल करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपका समय शिक्षा से जुड़े कामों को पूरा करने में बीतेगा। अपनी योग्यता का विस्तार करेंगे। व्यर्थ की वेदनाओं से दूर रहेंगे। बौद्धिक दृष्टि से मजबूत रहेंगे। सही फैसले लेंगे। आपकी सोच और निर्णय आपको आगे बढ़ाएंगे। आपको अपनी शक्ति और ज्ञान का सही उपयोग करना चाहिए।

करियर: आज कार्यस्थल पर आपको अपने फैसलों में साहस और स्पष्टता दिखानी होगी। आपके पास समस्याओं को हल करने के लिए सटीक रणनीतियां रहेंगी। आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या निर्णय में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। प्रेम: अपनी भावनाओं और रिश्ते की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से विचार करें। इस समय का उपयोग आप अपने दिल और दिमाग को संतुलित करने के लिए करेंगे। रिश्ते में किसी प्रकार की गलतफहमी से बच जाएंगे। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों में शक्ति बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। मानसिक थकान दूर करने के लिए ध्यान की आवश्यकता है। आप शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 4

कुम्भ (एम्परेर)

आज दिल-दिमाग में किसी काम को लेकर दो विचार धाराएं बनेंगी, लेकिन किसी भी परिणाम तक पहुंचाने में जल्दी न करें। विचारों की रफ़्तार को धीमा करें। प्रियजनों से सहयोग मिलेगा। मामूली सर्जरी होने की आशंका है। आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट या टेंडर का इंतजार कर रहे हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होगा। ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें। आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। आपको अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना चाहिए। उन पर टिके रहना चाहिए। अपने कार्यों और निर्णयों में स्पष्टता रखें।

करियर: आपके कौशल और रणनीतिक से आप टीम के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकते हैं। आप किसी नई जिम्मेदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय उसका स्वागत करने का है। आपके पास इसे अच्छे से संभालने की पूरी क्षमता होगी। अधिकारियों से महत्वपूर्ण समर्थन मिल सकता है। प्रेम: प्रेम में यह समय स्थिरता और जिम्मेदारी की ओर इशारा कर रहा है। आप रिश्ते में हैं, तो आपका साथी आपकी स्थिरता और नेतृत्व को महत्व देगा। आपको अपनी भावनाओं को सही ढंग से व्यक्त करने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य: तनाव कम करने के लिए आपको कुछ समय अकेले बिताने की आवश्यकता हो सकती है। अपने जीवन में संतुलन रखें ताकि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 8

मीन (द स्ट्रेंथ)

सभी अभिलाषाएं पूरी होंगी। सभी प्रकार की चर्चाओं में सफलता मिलेगी। आपके प्लानिंग और प्रेजेंटेशन की तारीफ होगी। आपको अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं पर पूरी तरह नियंत्रण रखें। आप में संघर्ष की स्थिति में भी संयम और आत्मविश्वास बनाए रखने की क्षमता है। यह समय है जब आप अपनी आंतरिक शक्ति का उपयोग करके किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं। विश्वास और धैर्य से आप आगे बढ़ेंगे।

करियर: आज कामकाजी जीवन में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपको अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा। कठिन और चुनौतीपूर्ण योजनाओं पर काम करते समय आपके संयम और धैर्य का महत्व बढ़ेगा। प्रेम: प्रेम में यह समय भावनाओं को समझने और संवेदनशीलता से काम करने का है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने साथी के साथ खुले तौर पर बातचीत करें और एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य: आपको अपनी ताकत को बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान देना होगा। विशेष रूप से हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द पर ध्यान दें और उनकी देखभाल करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *