4 Dead, 21 injured In Spain Restaurant Roof Collapse | स्पेन में रेस्त्रां की छत गिरी…4 की मौत, 27 घायल: यह जगह 750 km दूर आईलैंड पर, PM ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
स्पेन के मजोरका आईलैंड पर 23 मई को एक रेस्तरां की तीन मंजिला छत गिरी। - Dainik Bhaskar

स्पेन के मजोरका आईलैंड पर 23 मई को एक रेस्तरां की तीन मंजिला छत गिरी।

स्पेन के मजोरका आईलैंड पर गुरुवार (23 मई) को देर रात एक रेस्तरां की छत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 27 गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है। BBC के मुताबिक, ये घटना स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रात 11:30 बजे) हुई।

स्पेन और मजोरका आईलैंड की दूरी लगभग 750 किलोमीटर है। पुलिस के मुताबिक, रेस्तरां तीन मंजिला था, जिसका एक पिलर गिर गया, जिससे छत का एक हिस्सा नीचे गिर गया। रेस्क्यू टीम का कहना है कि मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है।

मजोरका आईलैंड पर एक रेस्तरां की छत गिरी, जिसकी चपेट में 31 लोग आ गए।

मजोरका आईलैंड पर एक रेस्तरां की छत गिरी, जिसकी चपेट में 31 लोग आ गए।

घटना की तस्वीरें देखें…

रेस्तरां की तीसरी मंजिल की छत से पियानो गिरा, जिसकी चपेट में एंट्री गेट पर खड़े लोग आ गए।

रेस्तरां की तीसरी मंजिल की छत से पियानो गिरा, जिसकी चपेट में एंट्री गेट पर खड़े लोग आ गए।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम टीम ने घटनास्थल पर ही घायल लोगों का इलाज किया।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम टीम ने घटनास्थल पर ही घायल लोगों का इलाज किया।

छत गिरने के बाद आस-पास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

छत गिरने के बाद आस-पास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

फायर ब्रिगेड की गाडियों ने दूसरी मंजिल से लोगों को बहार निकाला।

फायर ब्रिगेड की गाडियों ने दूसरी मंजिल से लोगों को बहार निकाला।

मजोरका आईलैंड एक फेमस पिकनिक स्पॉट है
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। पेड्रो ने स्थानीय लोगों से मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में मरने वाले लोग के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हम घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

मजोरका आईलैंड यूरोप के पर्यटकों के बीच काफी फेमस पिकनिक स्पॉट है, जहां हजारों की संख्या में लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं। घटना के वक्त रेस्तरां में काफी भीड़ थी। मजोरका आईलैंड के चीफ मार्गा प्रोहेंस ने एक पोस्ट में बताया कि घटना से पहले लोग उसी छत में डांस कर रहे थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *