बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया थाना क्षेत्र के करमटिया गांव के स्वर्गीय महेंद्र रविदास के पुत्र मुकेश कुमार 35 वर्ष का शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे मिली। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है तथा डॉग स्क्वायर टीम के द्वारा जांच अभियान
.
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ महिलाएं शौच के लिए पहाड़ी की ओर गई थी। उसी समय रास्ते में युवक का शव पड़ा मिला। महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गोमिया पुलिस को दी। गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोगता ने कहा कि इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विदित हो कि युवक के गर्दन पर तेज हथियार से कटे हुए का निशान है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं दूसरे स्थान पर किया गया है और शव को गांव के नजदीक पहाड़ी के पीछे फेंक दिया गया है।
बताया जाता है कि मंगलवार की शाम को वह घर से निकला, इसके बाद वह नहीं लौटा। गांव वालों ने बताया कि शाम के करीब 7 बजे तक उसे देखा गया था। इसके बाद की जानकारी नहीं है।
मृतक के दो और भाई है। एक बड़ा है और दूसरा उससे छोटा है। बड़ा भाई सीसीएल में काम करता है जबकि छोटा भाई मुंबई में काम करता है। मां फागुनी देवी और भाभी का रो रो कर बुरा हाल है।


