3 May, Friday tarot rashifal in hindi, Cancerians horoscope in hindi, Scorpioians rashifal, Shukrawar ka rashifal | शुक्रवार का राशिफल: 3 मई को कर्क राशि के लोग पुरानी बातें छोड़कर नई शुरुआत करेंगे, वृश्चिक राशि के लोग अपनी संगत सुधारें

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 3 मई को मेष राशि के लोगों के नए मित्र बनेंगे, समस्याएं सुलझेंगी। कर्क राशि के लोग पुरानी बातें छोड़कर नई शुरुआत करेंगे। वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी संगत सुधारनी पड़ेगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – KING OF PENTACLES

पैसों से संबंधित बातें सुलझने से जीवन में स्थिरता रहेगी। मित्रों से नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। काम संबंधी समस्या की चर्चा मित्रों के साथ ही करें। समस्या अपने बल पर सुलझाने की कोशिश करनी होगी। ये एक नया अनुभव होगा।

करियर : आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। नए लोगों के साथ जुड़कर काम का विस्तार करेंगे।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए कुछ बातों में समझौता करना पड़ सकता है।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या होने की संभावना है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

वृषभ – NINE OF SWORDS

जब तक काम का तनाव दूर नहीं होता है, तब तक जीवन की अन्य बातों से संबंधित विचारों को बदलना कठिन महसूस होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लोगों के सुझावों पर ध्यान दें। एकांत में समय बिताना आपके लिए गलत होगा।

करियर : काम संबंधी जो भी अनुभव आपको प्राप्त हुए हैं, वे महत्वपूर्ण हैं। अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टारगेट हासिल करें।

लव : रिलेशनशिप को नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

मिथुन – SEVEN OF SWORDS

जो बात आपके लिए महत्वपूर्ण है, उस पर ज्यादा ध्यान दें। अपनी गलतियों का एहसास होगा, इन्हें सुधारने के लिए तुरंत प्रयत्न करने की जरूरत है। पछतावा होने से निराशा बनी रहेगी। अधिक वक्त बर्बाद न करें। वर्तमान में जो निर्णय लेना चाहते हैं, उस ध्यान दें।

करियर : काम संबंधी अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से जानने की जरूरत है। तभी आगे का टारगेट समझ आएगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधित कठिनाई बढ़ने की संभावना है, इस कारण अकेलापन महसूस होगा।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कत को नजरअंदाज न करें। ये जटिल बनने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

कर्क – THE FOOL

पुरानी बातों को छोड़कर नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। चुनिंदा लोगों का साथ प्राप्त होगा। ये साथ आपके लिए महत्वपूर्ण भी है। अपने सीमित विचारों से बाहर निकलकर जीवन में जो अनुभव प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें स्वीकार करें। काम संबंधी अनेक अवसर आसानी से प्राप्त होंगे। व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव को समझने में वक्त लगेगा। इसे नकारात्मक तरीके से न लें।

करियर : काम के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। रिलेशनशिप को सकारात्मक नजरिए से देखना होगा।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतें दूर करके सेहत में सुधार करना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

सिंह – JUDGEMENT

पुराने बुरे अनुभवों को बार-बार याद न करें। लोगों से मिली सूचनाओं का विरोध न करें। स्वभाव में बढ़ रहे अहंकार को दूर करना आपके लिए जरूरी है। तभी वर्तमान की बातों को देखने का नजरिया बदलेगा। अनेक बातें आपके पक्ष में हो रही हैं। सकारात्मक रहें।

करियर : सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को काम पर ध्यान देना होगा। कोई गलत आरोप लग सकता है।

लव : विवाह संबंधी निर्णय आगे बढ़ाना संभव होगा। परिवार के लोगों का साथ मिल सकता है।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

कन्या – KIMG OF SWORDS

कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, तभी टारगेट हासिल करना आपके लिए संभव हो सकता है। जिन बातों को आप वास्तविकता का रूप देना चाहते हैं, उनके लिए इच्छाशक्ति बढ़ानी होगी। अपना फोकस एक या दो बातों पर बनाए रखें। अधिक बातों में उलझे रहने से नुकसान हो सकता है।

करियर : काम संबंधी उतार-चढ़ाव तनाव का कारण बन सकते हैं, लेकिन बातें सुलझ जाएंगी।

लव : फिलहाल रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा विचार न करना ही आपके लिए ठीक होगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

तुला – THE MOON

खुद को स्वस्थ बनाए रखना आपके लिए जरूरी है। जरूरी निर्णय अकेले लेने पड़ सकते हैं। लोगों का साथ मिलने के बाद भी आपकी परिस्थिति ऐसी बन रही है, जहां आपको अकेले प्रयत्न करने होंगे। डर दूर करेंगे तो चिंताएं दूर होंगी। अपनी निर्णय क्षमता पर विश्वास रखें।

करियर : काम से जुड़ी हर एक बात पर ध्यान देना होगा।

लव : रिलेशनशिप सुधारने के लिए प्रयत्न करते रहें।

हेल्थ : जोड़ों के दर्द को नजरअंदाज न करें। ये समस्या बड़ी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

वृश्चिक – QUEEN OF WANDS

आपकी संगत का असर विचारों पर हो सकता है। नकारात्मक लोगों के साथ अधिक वक्त बिताने से आप खुद के प्रति भी नकारात्मकता महसूस करेंगे। ये समझना जरूरी है, संगत सुधारें। जिस प्रकार के विचार आप खुद के लिए रखेंगे, वैसे ही अनुभव आपको प्राप्त होने वाले हैं।

करियर : किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद के कारण करियर में आगे बढ़ना संभव होगा।

लव : रिलेशनशिप देखने का नजरिया बदलेगा।

हेल्थ : शरीर में खून की कमी हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

धनु – FOUR OF SWORDS

व्यर्थ चिंताएं छोड़कर आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। लोगों के साथ हो रही चर्चा की वजह से आपका तनाव बढ़ेगा। केवल काम पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत चर्चा करने से बचना होगा।

करियर : काम का तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपको टारगेट और तय किए वक्त पर ध्यान देने की जरूरत है।

लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा।

हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी होने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

मकर – FIVE OF PENTACLES

कुछ बातें मन के विरुद्ध होने के बाद भी आपका हौसला बना रहेगा और आप प्रयत्न जारी रखना पसंद करेंगे। लोगों के लिए बढ़ रही नाराजगी को फिलहाल दूर करना संभव नहीं है। जिन रिश्तों में तनाव महसूस हो रहा है, उनसे थोड़ी दूरियां रखें। आगे चलकर ये रिश्ते सुधरेंगे।

करियर : काम के विस्तार के लिए आर्थिक मदद या लोन प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच की दिक्कतें जल्दी ही दूर होंगी।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

कुंभ – TWO OF WANDS

किसी भी काम का विस्तार करने से पहले अपनी क्षमता और आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन सफल होंगे। अपनी तरफ से किसी पर भी दबाव न बनने दें। जितना अधिक शांत रहकर आप वक्त के अनुसार काम करेंगे, उतनी आसानी से बातें आगे बढ़ेंगी।

करियर : परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है। आपकी मेहनत सफल होगी।

लव : विवाह संबंधी निर्णय लेना पड़ सकता है।

हेल्थ : शरीर में बढ़ते इन्फेक्शन से सेहत खराब हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

मीन – THREE OF CUPS

नए लोगों के साथ हो रहे परिचय की वजह से आपको सकारात्मकता महसूस होगी। पुराने मित्रों के साथ बातचीत अचानक बंद हो सकती है, लेकिन नए लोगों के साथ परिचय बढ़ने से नए मित्र भी मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुख-शांति भरा रहेगा। काम में भले ही बड़ा बदलाव नजर न आए, लेकिन नुकसान नहीं है।

करियर : वरिष्ठ अधिकारियों से मिल सूचनाओं पर ध्यान दें।

लव : रिलेशनशिप अपेक्षा के अनुसार बदलाव दिखाएगा।

हेल्थ : अपच की समस्या हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *