2000 people queue up daily at Aadhaar centres in Ranchi | रांची के आधार केंद्रों पर रोजाना 2000 लोगों की कतार: त्रुटि सुधारने में 3 से 6 माह, नया आधार दो माह में बन रहा – Ranchi News


ये भीड़ खत्म ही नहीं हो रही : कांटाटोली में मंगल टावर स्थित आधार सेवा केंद्र में अपनी बारी का इंतजार करते लाइन में खड़े लोग।

स्कूलों में ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) कराने, राशन कार्ड और रसोई गैस डीलर के यहां ई-केवाईसी कराने और मंईयां सम्मान योजना के लिए आधार कार्ड को अपडेट कराना मुश्किल हो गया है। आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि और नाम में सुधार कराना सब

.

आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रांची के आधार सेवा केंद्रों, बैंक और डाकघरों में रोजाना मारामारी हो रही है। आधार सेवा केंद्रों पर तो सुबह 8 बजे से लोगों की कतार लग रही है। शाम 6 बजे तक लोग अपना काम करा रहे हैं। ऐसी स्थिति सिर्फ रांची की ही नहीं है। बिहार और बंगाल के लोग भी आधार में सुधार कराने रांची के केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कांटाटोली में इस्टेट प्लाजा स्थित आधार सेवा केंद्र, रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल, हरमू मैदान के पास स्थित केंद्र सहित विभिन्न केंद्रों में लंबी लाइन लग रही है। केंद्र संचालकों की मानें तो रोजाना 2000 से अधिक लोगों का आधार अपडेट किया जा रहा है। लेकिन कार्ड अपडेट होने में समय लग रहा है, इसलिए लोग परेशान हैं।

क्या कह रहे भुक्तभोगी

लोगों की भीड़ बढ़ने की ये तीन प्रमुख वजह

नाम व जन्मतिथि में सुधार कराने के लिए एक साल से दौड़ लगा रही हूं

केस- 1 : प. बंगाल में आधार कार्ड अपडेट कराने का सेंटर ही नहीं है। इस वजह से रांची आना पड़ता है। नाम व जन्मतिथि में सुधार के लिए एक साल से दौड़ रही हूं। परेशान हो गई हूं। – काजल परवीन, प. बंगाल

पांच माह से चक्कर लगा रही हूं

केस- 2: आधार कार्ड में गलत नाम है। उसमें सुधार कराने के लिए पिछले पांच माह से चक्कर लगा रही हूं। दो बार अपडेट कराया था, लेकिन अभी तक कार्ड अपडेट नहीं हुआ। -सुमित्रा देवी, पिठौरिया

दो बार एड्रेस चेंज करा चुका हूं

केस- 3: पहले मैं कोकर में रहता था। अब खेलगांव आ गया हूं। एड्रेस बदलने के लिए दो बार केंद्र आकर अपडेट करा चुका हूं, लेकिन अपडेट नहीं हुआ। तीसरी बार प्रयास करने आया हूं। -मिथुन सोनी, खेलगांव

आधार केंद्रों पर लोगों की भीड़ बढ़ने की ये तीन प्रमुख वजह

1. जन्म प्रमाणपत्र में सुधार : आधार कार्ड में दर्ज जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कराने के लिए सबसे अधिक मामले आ रहे हैं। दरअसल, स्कूलों में अपार आईडी बन रहा है। अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र के अनुसार आधार कार्ड में सुधार कराने में लगे हैं। एक बार अपडेट कराने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा। तीन से चार बार केन्द्रों के चक्कर लगाना पड़ रहा है।

2. ई- केवाईसी: राशन कार्ड में ई- केवाईसी कराया जा रहा है। मंईयां सम्मान योजना का लाभ तभी मिलेगा जब राशन कार्ड में नाम दर्ज हो। इस वजह से आधार में नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए लोग आ रहे हैं। लेकिन इसमें भी लंबा समय लग रहा है। कई लोगों का छह माह बाद कार्ड अपडेट हो रहा है।

3. नया आधार कार्ड : बच्चा और 18 साल से ऊपर के लोगों का नया आधार कार्ड बनाने के लिए इनरोलमेंट कराने के बाद उसे बहुत छानबीन करने के बाद ही बनाया जा रहा है। क्योंकि, झारखंड में जितना आधार बनाना था वह बन चुका है। जांच-पड़ताल में 2 से 3 माह का समय लग रहा है। कई लोग पूछताछ के लिए भी केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। इससे भीड़ बढ़ रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *