16 IAS officers transferred in Gujarat | गुजरात में 16 IAS अधिकारियों के तबादले: अर्बन डेवलपमेंट विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी शालिनी दुहान डांग की कलेक्टर बनीं – Gujarat News

शालिनी दुहान को डांग का कलेक्टर बनाया गया है।

राज्य में आखिरकार IAS के तबादलों के आदेश जारी हो गए हैं। वडोदरा की डिप्टी मनपा आयुक्त अर्पित सागर का भी महिसागर जिला कलेक्टर के पद पर तबादला किया गया है। वहीं, अर्बन डेवलपमेंट विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी शालिनी दुहान को डांग का कलेक्टर बनाया गया है। वही

.

IAS अर्पित सागर को महिसागर जिला कलेक्टर बनाया गया।

IAS अर्पित सागर को महिसागर जिला कलेक्टर बनाया गया।

गांधीनगर उच्च शिक्षा आयुक्त बने दिलीप राणा वडोदरा के मनपा आयुक्त दिलीप राणा का गांधीनगर उच्च शिक्षा आयुक्त के पद पर तबादला किया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले मनपा आयुक्त और मेयर पिंकी सोनी के बीच विवाद हुआ था। आयुक्त पर आरोप था कि उन्होंने बैठक में मेयर से विकास कार्यों पर चर्चा नहीं की।

वडोदरा के मनपा आयुक्त दिलीप राणा।

वडोदरा के मनपा आयुक्त दिलीप राणा।

राज्य में 49 PSI को अस्थाई तौर पर PI बनाया राज्य में पुलिस विभाग में एक के बाद एक पदोन्नति और तबादले के फैसले लिए जा रहे हैं। बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों में सेवारत वर्ग-3 के 49 नि:शस्त्र पुलिस सब इंस्पेक्टर को अस्थाई तौर पर वर्ग-2 के नि:शस्त्र पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे पहले सोमवार को 33 PSI को अस्थाई तौर पर PI के पद पर पदोन्नत किया गया था। मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात 182 नि:शस्त्र पुलिस सब इंस्पेक्टर के तबादले का आदेश जारी किया गया।

क्रम अधिकारी यहां नियुक्ति की गई
1. दिलीप राणा उच्च शिक्षा आयुक्त, गांधीनगर
2. एनके मीना मनपा आयुक्त, भावनगर
3. तुषार कुमार भट्ट कलेक्टर, पाटण
4. मनीष कुमार कलेक्टर, भावनगर
5. अरुण महेश बाबू मनपा आयुक्त, वडोदरा
6. आरआर डामोर जॉइंट सेक्रेटरी, क्लाइमेट चेंज
7. अरविंद वी MD, गुजरात इंफॉर्मेटिक्स लि.
8. नेहा कुमारी मिशन डायरेक्टर, गुजरात इले. मिशन
9. अर्पित सागर कलेक्टर, महिसागर
10. शालिनी दुहान कलेक्टर, डांग-आहवा
11. भव्य वर्मा कलेक्टर, वलसाड
12. गंगा सिंह डिप्टी मनपा आयुक्त, वडोदरा
13. मनीष गुरवानी डिप्टी मनपा आयुक्त, राजकोट
14. दिनेश रमेश गुरव डिप्टी मनपा आयुक्त, सूरत
15. सुरभि गौतम क्षेत्रीय मनपा आयुक्त, वडोदरा
16. डॉ. प्रशांत जिलोवा क्षेत्रीय मनपा आयुक्त, अहमदाबाद

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *