14 Lakh Missing From Woman Farmer’s House Kapurthala News | कपूरथला में महिला किसान के घर से 14 लाख गायब: नौकर गायब, FIR दर्ज; पंचायती चुनाव के लिए गई थी गांव – Kapurthala News

कपूरथला में एक महिला किसान के घर से 14 लाख रुपए चोरी का मामला सामने आया है। महिला ने चोरी का आरोप अपने नौकर पर ही लगाए हैं। क्योंकि वह घर को ताला लगाकर गायब है। पीड़ित महिला किसान की शिकायत पर सिटी थाना-2 अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ FIR

.

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित महिला किसान रमनदीप कौर निवासी मोहल्ला अमन नगर ने बताया कि वह अपने 12 साल के बेटे हरमन के साथ रहती है। उनके घर में विशाखा सिंह भी रहते है। 6 महीने पहले ही उन्होंने लखन कला गांव में अपनी खेती वाली भूमि पर काम करने को लेकर राम लुभाया निवासी लक्खन कलां को नौकरी पर रखा था। जो कि उनकी भूमि पर खेती का काम करता है और वह भी उनके घर में एक अलग कमरे में रहता है।

तस्वीर उसी अलमारी की है, जिसका ताला टूटा हुआ मिला।

तस्वीर उसी अलमारी की है, जिसका ताला टूटा हुआ मिला।

महिला ने अलमारी में रखे थे 14 लाख रुपए महिला ने यह भी बताया कि 14 अक्टूबर को वह राम लुभाया के साथ जाकर HDFC बैंक से 12 लाख रुपए नगद निकलवा कर लाई थी। जिसे उसने घर की अलमारी के लॉकर में रख दिए थे। जहां पहले से ही 2 लाख और भी पड़े थे। उसने अलमारी को लॉक लगाकर चाबियां अपने पास रख ली। वहीं 15 अक्टूबर को वह सुबह अपने बेटे हरमन और विशाखा सिंह के साथ मायके गांव पंचायती चुनाव के संबंध बेगोवाल के नजदीक गांव रावां में गई थी।

राम लुभाया पर विश्वास होने के चलते वह घर की चाबियां भी उसको दे गई। लेकिन लॉकर की चाबियां अपने पास ही रख ली। 15 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे जब घर आई तो उसके घर का दरवाजा लॉक था। उसने दरवाजा खोलने के लिए राम लुभाया को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। इसके बाद उसने अपने घर की खिड़की से विशाखा सिंह को अंदर भेज दरवाजा खुलवाया तो देखा कि उसके घर में अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है और उसमे पड़े 14 लाख रुपए किसी ने चोरी कर लिए है।

पीड़ित रमनदीप कौर ने यह भी बताया कि तभी से उसका नौकर राम लुभाया भी लापता है। उसे शक है कि यह चोरी उसी ने की है और फरार हो गया। जिसकी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला है। वह अपने घर गांव लक्खन कलां भी नहीं पहुंचा है। सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट SHO मनजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी नौकर राम लुभाया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *