12 new flyovers will be built in the state, order to build Mecon flyover by September | राज्य में बनेंगे 12 नए फ्लाईओवर, मेकॉन फ्लाईओवर सितंबर तक बनाने का ​आदेश – Ranchi News


झारखंड में लोगों को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में सीएम चंपाई सोरेन की समीक्षा बैठक के दौरान इसका खाका पेश किया गया। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रांची की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का बेहतर विकल्प है। सरकार चाहती है कि रांचीवासियों को जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलायी जाए।

पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार ने सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर के दो स्थानों पर केबल स्टे पुल बनना है। इसके लिए रेलवे से सहयोग मांगा गया है। रेलवे से निर्देश मिलते ही केबुल स्टे पुल निर्माण सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही, मुख्य डाकघर डोरंडा के अधीन लगभग 4 डिसमिल जमीन की जरूरत फ्लाईओवर निर्माण में है। डाक विभाग द्वारा चार डिसमिल जमीन देने के बदले राज्य सरकार उन्हें दूसरी जगह पर जमीन उपलब्ध कराएगी।

अगले तीन महीने में जेएसएससी करेगा 35 हजार नियुक्ति

झारखंड में अगले तीन महीने में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) 35 हजार नियुक्ति करेगा। सीएम चंपाई सोरेन ने गुरुवार को अधिकारियों से कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हर हाल में ​सितंबर तक खाली पदों को भरा जाए। जेएसएससी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि लगभग 35 हजार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।

इनमें स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के 1868 पद, झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 153 पद, झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 921 पद, झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के 904 पद, सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा इंटरमीडिएट स्तर के 11 हज़ार पद, सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स्नातक स्तर के 15001 पद, महिला पर्यवेक्षिका पके 488 पद, स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2025 पद और पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2532 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।

रांची में 52 किलोमीटर का बनेगा इंटरनल रिंग रोड

पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार ने सीएम से कहा कि रांची में इंटरनल रिंग रोड बनाने का काम शुरू हो चुका है। इंटरनल रिंग रोड की लंबाई 52 किलोमीटर है। यह काम 11 खंडों में होगा। तीन विभागों की प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। इंटरनल रिंग रोड के तीन खंड पहले से निर्मित है, बाकी निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया प्रगति पर है। इस पर 1520 करोड़ खर्च होने का अनुमान है ।

जानिए… कहां बनेगा नया फ्लाईओवर

स्थान कहां से कहां तक राशि

  • रांची एलपीएन शाहदेव चौक से रिनपास 1500 करोड़
  • रांची डीपीएस से बिरसा चौक 778 करोड़
  • रांची करमटोली से रिम्स 681 करोड़
  • रांची कांटाटोली से बूटी मोड़ 500 करोड़
  • रांची करमटोली से साइंस सिटी 375 करोड़
  • रांची अरगोड़ा चौक (सेपरेटर) 600 करोड़
  • रांची रातू रोड से हरमू 431 करोड़
  • रांची बहुबाजार से सिरमटोली 176 करोड़ जमशेदपुर स्वर्ण रेखा पर मानगो फ्लाईओवर 461 करोड़
  • सरायकेला टाटा-कांड्रा रोड से गम्हरिया अंचल 300 करोड़
  • सरायकेला आदित्यपुर से आशियाना मोड़ 200 करोड़
  • दुमका फूलो झानो चौक 100 करोड़

पेपर लीक के दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा है कि नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता और पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियों में नियुक्ति नियमावली और रोस्टर का हर हाल में पालन हो। उन्होंने परीक्षाओं के आयोजन में पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी।

पथ निर्माण सचिव ने कहा कि पूरे राज्य में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 12 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। कई स्थानों पर शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। रांची में 8, सरायकेला में 2 और जमशेदपुर-दुमका में एक एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। सचिव सुनील कुमार ने कहा कि दुमका, डाल्टनगंज, चाईबासा, गिरिडीह और जमशेदपुर में पथ निर्माण विभाग द्वारा बाईपास सड़क निर्माण का भी डीपीआर तैयार किया जा रहा है।

रांची में 8, सरायकेला में 2, जमशेदपुर-दुमका में 1-1 नया फ्लाईओवर

11 खंडों में होगा काम

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *