.
थाना क्षेत्र के देलहो गांव से 10 साल के बच्चे को अगवा किये जाने का मामला सामने आया है। परिजन ने अगवा करने का आरोप अपने ही एक रिश्तेदार पर लगाया है। इस मामले को लेकर बच्चे की मां फूल देवी ने थाना में लिखित शिकायत कर बेटे को सकुशल वापस लाने की गुहार लगायी है। पुलिस मामले की छानबीन व बच्चे को वापस लाने की कोशिश तेज कर दी है।घटना के बारे में फूल देवी ने बताया कि पति टुनटुन मलार की बहन की बेटी किरण देवी की शादी झारखंड के पलामू जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरो निवासी महेंद्र मलार से हुई थी। दोनों से चार बच्चे भी है। लेकिन कुछ दिन पहले किरण किसी के साथ भागकर शादी कर ली है। इसका खीझ महेंद्र मलार उनके परिवार से उतार रहा है। बुधवार के दिन महेंद्र देलहो आया था। उस समय वे लोग क्रिसमस त्योहार मना रहे थे। इसी बीच मौका पाकर महेंद्र ने उसके बच्चे को अगवा कर लिया। अगवा बच्चे के पिता टुनटुन मलार ने बताया कि शाम में महेंद्र ने फोन कर बच्चे को अगवा करने की जानकारी दी। उसने कहा है कि आप लोग मेरी पत्नी को वापस दिलवा दीजिए एवं बच्चे को वापस करने के बदले दो लाख रुपए दिजीए।