भीलवाड़ा | भगवान अग्रसेन जी के 5148वें जन्मोत्सव पर श्री अग्रवाल समाज सम्पत्ति ट्रस्ट भीलवाड़ा के तत्वावधान में अग्रवाल नवयुवक मंडल व अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अग्रसेन जन्मोत्सव का आयोजन 3 से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। 10 दिवसीय आयोजन में 55 से अधिक
.
आमंत्रण एवं कार्यक्रम की ई- पत्रिका का विमोचन अग्रवाल उत्सव भवन में ट्रस्ट अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मंत्री बद्री गोपाल बंसल, दामोदर अग्रवाल, राकेश बुबना, पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन महामंत्री संजय निमोदिया, महिला मंडल अध्यक्षा दीपिका निमोदिया, सचिव रितु नागौरी, जोन समिति पदाधिकारी रामगोपाल अग्रवाल, नवरत्न जैन, उत्सव मित्तल, नरेंद्र गोयल, सुनील क्याल, नवयुवक मंडल सचिव वेंकटेश गोयल, धीरज अग्रवाल सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने किया। अर्पित अग्रवाल ने बताया कि 3 अक्टूबर को भगवान अग्रसेन की शोभायात्रा निकलेगी। 4 से 10 अक्टूबर तक प्रतियोगिताएं होंगी।
4 से 06 अक्टूबर तक सांस्कृतिक संध्या, रैंप शो, विविध वेशभूषा, सामूहिक नृत्य एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता होंगी। 8 से 10 अक्टूबर तक 3 दिवसीय डांडिया महोत्सव होगा। 9 अक्टूबर को प्रतिभावान बच्चों द्वारा “साइंस एग्जीबिशन” की जाएगी। विज्ञान के अनोखे मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा।
10 अक्टूबर को मेरे बच्चों का टिफिन प्रतियोगिता होगी। 6 अक्टूबर को खेल दिवस व रक्तदान शिविर होगा। जन्मोत्सव का समापन 12 अक्टूबर दशहरे पर मनोरंजन मेले व रावण दहन महोत्सव के साथ होगा। इस दौरान पवन अग्रवाल, अनिल बिंदल, कृष्ण गोपाल मंगल, बृजेश बंसल, अजय लोहिया, दीपक गुप्ता, महावीर अग्रवाल, रमाकांत अग्रवाल, वैभव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।