दुर्ग | वार्ड 17 श्याम मंदिर मार्ग, शांतिनगर दुर्ग में दुर्गोत्सव समिति द्वारा रजत जयंती समारोह का आयोजन 20 अक्टूबर को किया जा रहा है। इसमें रात 9 बजे से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध चंपा निषाद कृत पुन्नी के चंदा की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, विशेष अतिथि पार्षद देवनारायण चंद्राकर होंगे। यह जानकारी दुर्गोत्सव समिति के सदस्य ताम्रध्वज वर्मा ने दी और लोगों से शामिल होने अपील की।