सिटी रिपोर्टर| नवादा नवादा जिला जदयू के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी का नवादा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जदयू कार्यकर्ताओं ने उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हैं। उनके मान सम्मान की रक्षा के लिए हर उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास व आम आदमी के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। संगठन को मजबूत बनाना मेरा लक्ष्य होगा तथा 2025 के विधानसभा चुनाव में जिले के सभी विधानसभा सीट से एनडीए की जीत सुनिश्चित कराने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के मंत्री ललन बाबू,पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार विधान पार्षद एवं मुख्य सचेतक संजय गांधी ,पूर्व मंत्री एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ,पार्टी के विधान पार्षद रविंद्र कुमार सिंह ,पार्टी के मुख्यालय प्रभारी चंदन, परमहंस के प्रति आभार प्रकट करते हुए मुकेश विद्यार्थी ने कहा कि जो हमें नवादा जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। हम सभी नेताओं के प्रति दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करते हुए उनके उम्मीद पर खरा होने की पुरजोर कोशिश करूंगा और पार्टी निर्माण एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा समरस समाज को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री के द्वारा बिहार के विकास के लिए जो चौमुखी विकास के जो कार्य किए गए हैं ,उसे जन-जन तक पहुंचाते हुए आने वाले 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी करने में पार्टी के पुराने एवं नए साथियों के साथ सामंजस्य बैठा कर काम करेंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर पासवान, जयशंकर चंद्रवंशी, मणिलाल कुशवाहा ,संजय साहू ,प्रोफेसर प्रमिला प्रजापति ,ललन कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, सच्चिदानंद सिंह, राजीव रंजन, रामप्रवेश सिंह ,दिनेश यादव, विजय चंद्रवंशी ,सुजीत चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी ,डॉक्टर रियाज खान, ईश्वरी कुशवाहा ,अरुण रंजन, शेष कुमार ,नरेंद्र यादव, सीताराम सिंह चंद्रवंशी, दीपक कुमार मुन्ना, अशोक कुशवाहा, बिंदु देवी, मखदूम इस्लाम, उमेश राजवंशी, विनोद चौधरी,नरेंद्र अदरखी, संदीप कुमार चुन्नू, जितेंद्र साहू, रामाश्रय विश्वकर्मा, अंकित कुमार सुरेश प्रसाद वर्मा अनिल कुमार मंडल के अलावे सैकड़ो साथी उपस्थित हुए।