अलवर| आयुवान सिंह स्मृति संस्थान की ओर से रविवार को विवेकानंद नगर स्थित मैरिज गार्डन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। जिसमें राजर्षि देवी सिंह महार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रताप सिंह नंदेरा ने राजर्षि देवी सिंह महार के जीवन पर प्रकाश डाला। सुरेन्द्र सिंह रोत ने कहा कि राजर्षि देवी सिंह महार ने भूस्वामी आन्दोलन में राजपूत समाज का नेतृत्व किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे भगवत सिंह, सूरज भान सिंह, जितेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, बख्तावर सिंह, कुलदीप सिंह, नरेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, समय सिंह, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।