यह चुनाव विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का है : अर्जुन मुंडा


भास्कर न्यूज|सिमडेगा खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने सोमवार की होटल परिसर में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता सह पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप केसरी अपने सहयोगियों मनोज केसरी, बंटू सिंह आदि के साथ भाजपा में शामिल हो गए। अर्जुन मुंडा ने इन सभी का और अधिवक्ता भूषण सिंह का स्वागत भाजपा का अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया। अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार के कार्यो को गिनाया। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जहां अमेरिका में 75000 और रूस में 35000 रु में कोरोना वैक्सीन बिक रहा था। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई और देशवासियों को निशुल्क उपलब्ध कराई। अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह चुनाव विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का चुनाव है। संवाद कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा, पूर्व विधायक विमला प्रधान, ओमप्रकाश साहू, शैलेंद्र सिंह, सुशील श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व एस पी राजीव रंजन सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के समक्ष अपनी मांगे रखी। कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने शहर का परिभ्रमण कर शहरवासियों के साथ मुलाकात की और उनसे समर्थन का आग्रह किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *