करेंट अफेयर्स 23 अप्रैल:नोवाक जोकोविच लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2024, वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण से नवाजा गया


रतन टाटा को प्रतिष्ठित KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड- 2021 से सम्मानित किया गया। ISRO ने हिमालय में ग्लेशियर झीलों का आकार बढ़ने का दावा किया। वहीं, रिलायंस 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. जोकोविच लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2024: 22 अप्रैल को स्पेन के मैड्रिड में 25वीं लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी हुई। इसमें वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2024 का अवॉर्ड दिया गया है। अवॉर्ड्स (AWARDS) 2. वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण: 22 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म सम्मान दिए। सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। 25 जनवरी को ये सम्मान घोषित किए गए थे। 3. रतन टाटा को KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड: 22 अप्रैल को टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा को प्रतिष्ठित KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड- 2021 से सम्मानित किया गया। रतन टाटा के घर पर KIIT-KISS के फाउंडर और कंधमाल लोकसभा सांसद प्रो. अच्युत सामंत ने उन्हें यह अवॉर्ड सौंपा। रैंक एंड रिपोर्ट (RANK REPORT) 4. तेजी से पिघल रहे हिमालय के ग्लेशियर: 22 अप्रैल को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने सैटेलाइट इमेज जारी कर दावा किया है कि हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। ISRO का दावा है कि हिमालय में पहचानी गई ग्लेशियर झीलों का आकार बढ़ा है। बिजनेस (BUSINESS) 5. रिलायंस का प्री टैक्स प्रॉफिट 1 लाख करोड़ रुपए के पार: 22 अप्रैल को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी RIL ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे घोषित किए। रिलायंस 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 23 अप्रैल का इतिहास: 1992 में आज के दिन ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज के दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रे का निधन हुआ था। वो एक बेहतरीन फिल्म डायरेक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर और लेखक थे। 1985 में उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1992 में उन्हें ऑस्कर और भारत रत्न दोनों साथ-साथ मिले।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *